सियासतः दर्जा मंत्री बनने के बाद पहली बार चंपावत पहुंचे गहतोड़ी! कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत, लिंक में पढ़ें सीएम को लेकर क्या बोले?

Spread the love

चंपावत। वन विकास निगम में दर्जा मंत्री बनने के बाद पहली बार चंपावत पहुंचे कैलाश गहतोड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान फुलारागांव से भाजपा कार्यालय तक भव्य रोड शो निकाला गया। गहतोड़ी के समर्थन में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए रोड शो में आगे बढ़ रहे थे। रोड शो करने के बाद में भाजपा कार्यालय में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर दर्जा मंत्री गहतोड़ी ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चम्पावत से विधायक बनने के बाद यहां का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कोरोना की वजह से विधान सभा के कई कार्य रुक गए थे, लेकिन अब सीएम धामी के नेतृत्व में रुके हुए कार्यों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने संगठन का आभार जताते हुए हुए कहा उन्हें दो बार विधायक बनने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश में ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं। बड़ी-बड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है, केन्द्र की मोदी सरकार भी यहां के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान श्याम नारायण पांडेय, शंकर खाती, मोहित पाठक, सतीश पांडेय, खीमानंद भट्ट, गिरीश जोशी, मुकेश महराना, कैलाश अधिकारी, कपिल खर्कवाल, शंकर खाती, दलीप सिंह, श्याम सिंह, राजेश उप्रेती, मनोज जोशी, लोकेश पुनेठा, सुंदर बोहरा, विकास साह, सूरज प्रहरी मौजूद थे।


Spread the love