भविष्यवाणी:- अपने मूलांक से जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Spread the love

मूलांक 1- आप स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचने के लिए डॉक्टर या हॉस्पिटल जा सकते हैं। आराम करें और आध्यात्मिक चिंतन के लिए समय निकालें। अपने भय का सामना करें और कोई भी निर्णय समझदारी से लें।
मूलांक 2- कार्य भार और प्रतिबद्धताओं से आज आपको मुक्ति मिलेगी। कुछ नजदीकी लोग आपको हमेशा प्रेरित करते है। पुराने संपर्क भी आपकी मदद कर सकते है।
मूलांक 3- अचानक कोई घरेलू परेशानी पैदा हो सकती है, जो किसी चोरी या दुर्घटना के कारण होगी। यह अस्थायी नुकसान है क्योंकि जल्द ही भाग्य आपके साथ होगा।
मूलांक 4- आप हर काम मन लगा कर करते हैं और इस कारण आपको शानदार परिणाम मिलते हैं। आपका मन दूसरों की सेवा करने का करेगा। अपना ध्यान केंद्रित कर के हर काम को जल्द से जल्द समाप्त करेंगे।
मूलांक 5- कड़ी मेहनत आपको इनाम का हकदार बना रही है। नई मिली प्रसिद्धि और पहचान का मज़ा लें। घरेलू मामलों के प्रति सावधान रहें।
मूलांक 6- आपके लिए आज का दिन जबरदस्त रहेगा। आपके कल्पनाशील, खोजपूर्ण और रोमांटिक विचार आपको प्रेरित करते है।
मूलांक 7- आत्मनिरीक्षण के लिए आज का दिन उपयुक्त है और यह मुख्य मुद्दों पर ध्यान देने और परिवार व दुनिया के बीच में संतुलन बनाने से संभव होगा।
मूलांक 8- किसी का स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय हो सकता है। बुराईयों को छोड़कर अच्छे निर्णय लें। कोई दिव्य शक्ति आपको इशारा करेगी, जिससे आपको किसी दुःख या नुकसान के बारे में जानने का मार्ग मिलेगा।
मूलांक 9- यात्रा में परेशानी की सम्भावना है इसलिए सोचसमझ कर योजना बनाएं। लोग आपकी संगति का आनंद लेते है और आज आपकी काम के प्रति कुशलता की मांग रहेगी।


Spread the love