प्रदेश के 12वे मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ लेंगे पुष्कर धामी,प्रधानमंत्री मोदी भी लेंगे हिस्सा,ये चेहरे हो सकते है कैबिनेट के हिस्सा

Spread the love

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी लगातार दूसरी बार आज फिर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।देहरादून के परेड ग्राउंड में होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की भी खबरें हैं। पुष्कर सिंह धामी दोपहर 2.30 बजे शपथ लेंगे। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी।
बताया जा रहा है कि आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, रेखा आर्य, अरविंद पांडे, प्रेम चंद्र अग्रवाल, मदन कौशिक,ऋतु खंडूरी, सौरभ बहुगुणा, शिव अरोड़ा, विनोद चमोली, मोहन सिंह बिष्ट मंत्रिमंडल का हिस्सा बन सकते हैं,वहीं बंशीधर भगत और बिशन सिंह चुफाल मे से किसी एक को विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है।


Spread the love