चम्पावत। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव हरगोविंद बोहरा के इस्तीफे को सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई ने नामंजूर कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उन्हें अपनी बात पार्टी फोरम में रखने के लिए दिल्ली तलब किया गया है।
मालूम हो कि सेवादल के प्रदेश महासचिव हरगोविंद बोहरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई को अपना इस्तीफा भेजा था।अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा था कि वे राज्य आंदोलनकारी होने के साथ ही पिछले 28 वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। इस्तीफे में उन्होंने कहा है कि उन्होंने 2002, 2012 व 2022 में पार्टी से विधानसभा का टिकट मांगा, लेकिन हर बार पार्टी के नेतृत्व ने उनका टिकट काट दिया। लगातार उपेक्षा से वे आहत हैं। इसलिए वे पार्टी के सभी पदोें व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।
Mohan Chandra Joshi
संपादक