आप को झटकाः विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का चेहरा रहे कर्नल कोठियाल ने दिया इस्तीफा! लिंक में पढ़ें राष्ट्रीय संयोजक को भेजे त्यागपत्र में क्या लिखा

Spread the love

देहरादून। आम आदमी पार्टी को आज उत्तराखण्ड में एक बड़ा झटका लगा है। विधानसभा चुनाव के दौरान आप के मुख्यमंत्री पद का चेहरा बने कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्‍होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को अपना त्याग पत्र भेजा है। कर्नल अजय कोठियाल ने केजरीवाल को भेजे त्यागपत्र में लिखा है कि मैं 19 अप्रैल 2021 से आज 18 मई तक आम आदमी पार्टी का सदस्य रहा हूं। पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं व बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए आज 18 मई 2022 को पार्टी की सदस्यता से अपना त्यागपत्र भेज रहा हूं।
गौरतलब है कि  इस वर्ष उत्‍तराखंड विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद का चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल ने उत्‍तरकाशी जनपद की गंगोत्री विधानसाभ सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में कर्नल कोठियाल अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए थे। उन्‍हें मात्र 6,161 वोट मिले थे। अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो उन्‍हें मात्र 10.33 वोट मिले थे। उधर उनके इस्तीफा देने के बाद कई तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं, हांलाकि आग कर्नल कोठियाल किसी पार्टी में जायेंगे या नहीं जायेंगे इसको लेकर अभी संशय बना हुआ है।


Spread the love