आज होगा चीरबन्धन,प्रदेशवासियो पर चढ़ेगा खड़ी होली का रंग

Spread the love

होली के त्यौहार को लेकर उत्तराखण्ड में विशेष उत्साह रहता है,और उत्तराखण्ड की खड़ी होली पूरे देश मे प्रसिद्ध हैं और होली का इंतजार होली रसिक साल भर से करते हैं।
इस बार प्रदेश रविवार को चीर बंधन के साथ खड़ी होली के रंग में रंग जाएगा। यही नहीं इस बार पहाड़ में 19 मार्च और मैदान में 18 मार्च को छरड़ी मनाई जानी है। लेकिन दोनो की स्थानों में होलिका दहन 17 मार्च को ही होगा।
इस बार 13 मार्च को सुबह 9:45 से रंग घोलने का शुभ मुहुर्त है, इसके बाद दिन भर रंग घोलने की परम्परा निभाई जा सकती है। 14 मार्च एकादशी को भद्रा होने के कारण दशमी के दिन ही रविवार चीर बंधन और रंग छिड़कने की परम्परा को निभाया जाएगा वहीं 14 मार्च एकादशी का व्रत होगा।


Spread the love