उत्तराखण्डः मसूरी में धूमधाम से मना कैबिनेट मंत्री जोशी का 65वां जन्मदिन! प्रशंसकों ने पूजा-अर्चना कर की दीर्घायु की कामना

Spread the love

देहरादून। मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का 65 वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मसूरी विधानसभा श्रेत्र के मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और गिरजाघरों में उनकी दीर्घायु के लिए कामना की गई। मसूरी के ऐतिहासिक नाग मंदिर में मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत के नेतृत्व में विशेष पूजा-अर्चना की गई। वहीं मसूरी के राधा कृष्ण मंदिर में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल के नेतृत्व में पूजा की गयी। वहीं गांधी चौक पर मसूरी भाजपा मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान गरीब और मजदूरों को गर्म कपड़े और स्वास्थ किट वितरित की गई। इस मौके पर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री जोशी हमेशा अपना जन्मदिन गरीब और आम जन के साथ मनाते हैं। मसूरी भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेष रावत और पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा लगातार प्रदेश के विकास और मसूरी विधानसभा क्षेत्र का विकास कर रहे है।


Spread the love