उत्तराखण्डः भाजपा का दीवार लेखन अभियान! कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने की शिरकत, बोले- कमलमय हो रहा पूरा संसार

Spread the love

देहरादून। भाजपा ने देशभर में दीवार लेखन अभियान चलाया है, जिसके तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते रोज वॉल पेंटिंग अभियान में शिरकत की। इसी क्रम में आज कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दीवार लेखन अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान सतपाल महाराज ने कहा कमल का निशान धर्मिक होने के साथ-साथ देश के लिए भी बहुत शुभ है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा पूरा संसार कमलमय हो रहा है। माता लक्ष्मी कमल के फूल पर ही बैठ कर प्रकट होती हैं। ऐसे में कमल का निशान भारत के लिए बहुत ही शुभ और धार्मिक निशान है। उन्होंने कहा बड़ी प्रसन्नता की बात है कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। जिसमें शामिल होने के लिए उन्हें भी निमंत्रण दिया गया है। उन्होंने कहा निहंग बाबा फकीर खालसा ने 1858 के दौरान वहां पर भगवान राम की चौकी बनाई। पूरे परिसर के अंदर राम राम लिख दिया था। करीब दो साल तक निहंग बाबा उसके पहरेदार रहे। ये बात न्यायालय में भी आई थी। आज इनके बलिदान का जो सपना था वो साकार होने जा रहा है।


Spread the love