उत्तराखण्डः सितम ढ़ाने लगी सर्दी! चारों धाम में माइनस में तापमान, पहाड़ से लेकर मैदान तक दिख रहा असर

Spread the love

देहरादून। उत्तराखण्ड में सर्दी अब सितम ढ़ाने लगी है। चारों धामों में तापमान माइनस में चला गया है। बदरीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री में तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही माइनस में हैं। जबकि गंगोत्री का अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 14 डिग्री सेल्सियस है। पहाड़ी जिले ठंड से कांप रहे हैं। बदरीधाम धाम में तो जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। बदरीनाथ धाम का आज के दोनों तापमान माइनस में हैं। धाम का अधिकतम तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान माइनस 18 डिग्री सेल्सियस है। ऐसे में यहां हर चीज जम जा रही है। इंसानों के लिए यहां टिक पाना बहुत मुश्किल है। उधर केदारनाथ धाम भी शीत तहर की चपेट में है। यहां अधिकतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 17 डिग्री सेल्सियस है। आज केदारनाथ में सबसे ज्यादा सर्दी है।


Spread the love