भारत के साथ बांग्लादेश के लिए भी चुनौती है रोहिंग्या,बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री का बयान

Spread the love

शिमला में इंडिया एंड बांग्लादेश फाउंडेशन फार रीजनल स्टडीज के संयुक्त तत्वाधान में हुए इंडिया बांग्लादेश फ्रेंडशिप डायलाग में जारी घोषणा पत्र में बड़ी बात कही गई है।कहा गया कि रोहिंग्या भारत ही नहीं बांग्लादेश के लिए भी चुनौती हैं। इनका चीन और पाकिस्तान दुरुपयोग न करें। इस समस्या का समाधान निकालना भारत की अहम जिम्मेदारी है।
बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री मोहम्मद शहरयार आलम ने उपमहाद्वीप में आर्थिक प्रगति व शांति के लिए पाकिस्तान की भूमिका को अहम बताते हुए उसे रवैया बदलने की भी नसीहत दी। शहरयार ने कहा कि रोहिंग्या न केवल बांग्लादेश, अपितु भारत के लिए उससे भी अधिक गंभीर चुनौती है। इस समस्या का समाधान निकालना भारत सरकार की जिम्मेदारी है। दोनों देशों के संबंध बहुत अच्छे हैं। बांग्लादेश का भारत ऐसा मित्र है, जिस पर उसकी निर्भरता है।


Spread the love