उत्तराखण्डः देवभूमि में दशहरा पर्व की धूम! परेड ग्राउंड में 131 फीट ऊंचे रावण का होगा पुतला दहन, सीएम धामी रहेंगे मौजूद

Spread the love

देहरादून। आज प्रदेशभर में दशहरा यानी विजय दशमी पर्व की धूम है। आज शाम को जगह-जगह रावण का पुतला दहन किया जायेगा। परेड ग्राउंड में सबसे ऊंचे 131 फीट के रावण का पुतला दहन होगा। परेड ग्राउंड में 131 फीट ऊंचे रावण के साथ ही कुंभकर्ण, मेघनाथ का पुतला दहन होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बटन दबाकर रावण के पुतले का दहन करेंगे। खबरों की मानें तो यहां 12 चरणों में धीरे-धीरे रावण जलेगा। विजयदशमी पर घरों में भी पूजा की जाएगी। इंदिरा नगर कॉलोनी ग्राउंड में 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले फूंका जाएगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुति दी जाएगी। शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल पटेलनगर में 51 फीट ऊंचे रावण के पुतला जलाया जाएगा। कार्यक्रम में गायक अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे।


Spread the love