उत्तराखण्डः हरिद्वार जेल से कैदियों के फरार होने के मामले में गरमाई सियासत! भाजपा को घेरने में जुटी कांग्रेस, काननू व्यवस्था पर उठाए सवाल

Spread the love

देहरादून। हरिद्वार जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले को लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। इस दौरान जहां कांग्रेस भाजपा पर निशाना साध रही है, तो वहीं भाजपा पुलिस को बेहतर ढंग से कार्य करने की नसीहत दे रही है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमा गई है। अधिकारियों पर सरकार का कोई लगाम नहीं है। यही वजह है कि अधिकारियों की लापरवाही से कैदी जेल से फरार हो जाते हैं या फिर आपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार कानून व्यवस्था को सुधारने में लगातार नाकाम साबित हो रही है। कहा कि देवभूमि में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। शासन-प्रशासन की लापरवाही का फायदा उठाकर अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। वहीं भाजपा का कहना है कि सरकार का प्रयास हमेशा प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर स्पष्ट रहा है कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। जिसके द्वारा भी अपराध किया जाएगा, उसके खिलाफ कार्यवाही होगी।


Spread the love