उत्तराखण्डः जोर-शोर से चल रही चारधाम यात्रा की तैयारियां! सीएम धामी ने ली उच्चस्तरीय बैठक, स्‍थानीय लोगों को मिली बड़ी राहत

Spread the love

देहरादून। उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शासन-प्रशासन स्तर पर लगातार तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चस्तरीय बैठक ली। इस दौरान उन्‍होंने निर्देश दिए कि आगामी चार धाम यात्रा के लिए स्थानीय लोगों के पंजीकरण की अनिवार्यता को खत्म किया जाए। कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले सभी श्रद्धालुओं को उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में दर्शन करवाये जाएंगे। जिन श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए होटलों एवं होमस्टे में बुकिंग करा ली है, उनकी दर्शन के लिए भी व्यवस्था की जाए। यह निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के दौरान ये निर्देश अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि व्यवस्थित, सुगम एवं सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएं। उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालु चारधाम यात्रा के साथ राज्य के अन्य प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों पर भी जाएं, इसके लिए राज्य के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों के बारे में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जाए।


Spread the love