उत्तराखण्डः लुटेरी दुल्हन निकली एचआईवी पॉजिटिव! डर के साए में संपर्क में आए लोग, स्वास्थ्य विभाग ने किया आगाह

Spread the love

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जनपद से एक हैरान करने वाला सामने आया है। जहां पर एक लुटेरी दुल्हन एचआईवी पॉजिटिव पाई गई है। हांलाकि लुटेरी दुल्हन उत्तर प्रदेश के एक जेल में कैद है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यूपी के चिकित्सा टीम से संपर्क कर महिला को दवाई उपलब्ध कराई जा रही है। हांलाकि लुटेरी दुल्हन से संपर्क में आए कुछ लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम उपचार मुहैया करा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया की कुछ समय पूर्व भारत सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा इंडेक्स टेस्टिंग अभियान चलाया गया था साथ ही पूर्व में एचआईवी से ग्रसित मरीजों की सूची जुटाई गई थी जो लोग इलाज नहीं ले रहे थे। सूची में लुटेरी दुल्हन का नाम भी शामिल था। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने यूपी के चिकित्सकों से संपर्क कर मामले की जानकारी देते हुए इलाज देना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया की जब महिला पॉजिटिव आई थी तो टीम ने महिला से संपर्क किया था। कुछ समय बाद उक्त महिला फोन बंद कर गायब हो गई थी। कुछ माह पूर्व महिला उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति से धोखाधड़ी के मामले में यूपी के जेल में सजा काट रही है। जानकारी के मुताबिक महिला अपने कुछ साथियों के साथ तीन से अधिक लोगों की दुल्हन बन लूट चुकी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के संपर्क में आए लोगों से अपने स्वास्थ्य की जांच करने की अपील की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि महिला से संपर्क में आए व्यक्तियों की जांच कर संक्रमित को दवाई उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही जेल में बंद महिला को चिकित्सा टीम इलाज दे रही है।


Spread the love