चमोली। कर्णप्रयाग से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां घास काटने जंगल गई बगोली गांव की महिला पहाड़ी से गिर गयी। इस हादसे में महिला की मौत हो गयी। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला कुछ दिन पूर्व देहरादून से लौटी थी और महिला के दो बेटे विदेश में रहते हैं, जबकि एक बेटा देहरादून में रहता है। शनिवार को महिला घास काटने जंगल गई थी, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पहाड़ी से नीचे खाई में गिर गयी। इसके बाद महिला का शव खाई से बाहर निकाला गया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Mohan Chandra Joshi
Editor