इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उचौलीगोठ विद्यालय में आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

Spread the love

टनकपुर। 24 दिसम्बर 2021 को रा0उ0मा0वि0 उचौलीगोठ में उत्तराखण्ड के गांधी के नाम से प्रसिद्ध इन्द्रमणि बडोनी की जयंती के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह सामन्त द्वारा इंद्रमणि बडोनी के जीवन के बारे छात्र छात्राओ को विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
निबंध प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान में सरिता महर, दूसरे स्थान में वन्दना महर, तृतीय स्थान में ललित महर एवं अनुष्का महर रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टैगोर सदन एवं कालीदास सदन प्रथम स्थान, महात्मा गांधी दूसरे स्थान, आर्यभट्ट सदन तीसरे स्थान में रहा। कला प्रतियोगिता में मोनिका महर प्रथम स्थान, हिमांशु पाण्डेय दूसरे स्थान, हिमांशु महर तीसरे स्थान में रहा। वालीबॉल प्रतियोगिता में कक्षा 10 विजयी रहा।
इस अवसर पर सत्य प्रकाश यादव, दीप चन्द्र जायसवाल, सुरेंद्र प्रताप, गिरीश जोशी, अनिल कुमार, मनोज मौर्य, संजय पाठक, कमलेश जोशी मौजूद रहे।


Spread the love