उत्तराखण्ड मे किसकी बनेगी सरकार, कुछ देर में आने लगेंगे मतगणना के रुझान

Spread the love

प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं के लिए 14 फरवरी को हुई मतगणना के परिणाम आज जारी हो जाएंगे।14 फरवरी को हुए मतदान के लिए आज मतगणना होनी है।बताया जा रहा है कि कर्णप्रयाग, गंगोत्री, थराली, डीडीहाट और पिथौरागढ़ विधानसभा सीटों का परिणाम सबसे ज्यादा देर लग सकती है। यहां पोस्टल बैलेट के कारण मतगणना में 10 घंटे तक का समय लग सकता है।
प्रदेश की 70 सीटों में सबसे पहले परिणाम ज्वालापुर, किच्छा और गदरपुर विधानसभा का आने की संभावना है। यहां मतगणना शुरू होने से तीन घंटे की अवधि में परिणाम आ सकता है। उत्तरकाशी की तीनों विधानसभा सीट की मतगणना जिला मुख्यालय स्थिति कीर्ति इंटर कालेज में आज होगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।
उत्‍तराखंड में है कुल 70 विधानसभा सीट। इसमें 41 सीट गढ़वाल में तो 29 सीट कुमाऊं मंडल में है।


Spread the love