बड़ी खबर:- मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रिमंडल से की हरक सिंह की छुट्टी, आज हो सकती है हरक सिंह की कांग्रेस में वापसी,देर रात हुई सोनिया गांधी से मुलाकात

Spread the love

उत्तराखंड। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल जोरों पर है और बार-बार नाराज हो जाने वाले हरक सिंह रावत एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। सूत्रों की माने तो हरक सिंह रावत आज अपनी पुत्रवधू के साथ कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को कॉंग्रेस CEC की बैठक हॉगी जिसके बाद टिकट पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि कल देर रात हरक सिंह रावत रणदीप सुरजेवाला से मिलने उनके घर पहुंचे,जिसके बाद रणदीप सुरजेवाला हरक सिंह रावत को लेकर सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचे।बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान ने हरक सिंह की लगभग सभी मांगो को मान लिया है,जिसके बाद आज हरक सिंह रावत अपनी बहु के साथ कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे।
मालूम हो कि हरक सिंह रावत भाजपा में रहते हुए अपनी बहु के लिए केदारनाथ से और अपने लिए डोईवाला से टिकट की मांग कर रहे थे,जिस पर भाजपा आलाकमान ने उन्हें आश्वस्त नही किया,जिसके बाद हरक सिंह रावत नाराज हो गए और दिल्ली जाकर कांग्रेस नेताओं से सम्पर्क करने लगे।
कांग्रेस नेताओं से सम्पर्क करने के बाद देर रात ही भाजपा ने उन्हें प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया, साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने भी उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया था।


Spread the love