रुडकी नगर निगम के मेयर द्वारा इस्तीफा देने के बाद पार्षदों ने मनाया जश्न।

Spread the love

रूड़की नगर निगम मेयर गौरव गोयल के इस्तीफा देने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है जिसके बाद विरोधी गुट के पार्षदों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और मेयर पर भृष्टाचार का आरोप लगाया।
आपको बता दें कि नगर निगम रुड़की में हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में हंगामे के चलते बैठक को स्थगित कर दिया गया था जिसके बाद कल शाम निगम पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा ने भी मेयर पर आरोप लगाते हुए पत्रकार वार्ता की थी। वहीं भारी उठापठक के बाद मेयर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद पार्षदों ने खुशी का इजहार किया। पार्षदों ने बताया कि आज रुड़की की जनता के लिए बहुत ही खुशी का दिन है। नगर की जनता को भ्रष्टाचारी मेयर से निजात मिली है। पार्षदों ने आरोप लगाया कि जनता का विकास कार्य मेयर की वजह से बाधित हो रहे था वो कार्य अब सभी पार्षदों के द्वारा सुचारू रूप से पूर्ण होगे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जीरो टोलरेंस की सरकार है। हालांकि समय कम बचा है लेकिन अब सभी पार्षद एकजुट होकर नगर में विकास कार्य करके दिखाएंगे।


Spread the love