51000 हजार दीपों से जगमगाया देवीधुरा मां वाराही धाम

Spread the love

चम्पावत के पाटी में दीप पर्व दीपावली के अवसर पर प्रसिद्ध मां वाराही धाम देवीधुरा में दीपदान कार्यक्रम के तहत 51000 दीप जलाये। सोमवार शाम से ही क्षेत्र के लोगों ने दीपदान कार्यक्रम में प्रतिभाग करना शुरु कर दिया। पिछले साल से क्षेत्रीय लोगों और दीपोत्सव समिति के तत्वावधान में दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। छात्र संघ अध्यक्ष प्रकाश मेहरा ने बताया कि दीपदान कार्यक्रम को लेकर तीन दिन पूर्व से ही मंदिर को सजाने के लिये बालिकाओं ने ऐपण,रंगोली, पेंटिंग आदि कार्य शुरु कर दिये थे। इस दौरान मंदिर परिसर के साथ ही अन्य स्थानों में लगभग 51000 दीप जलाये गये। उन्होंने ने बताया कि दीपोत्सव समिति और क्षेत्रीय लोगों के सहयोग सोमवार को 51000 दिये जलाये गये हैं। इस बार समिति और क्षेत्रीय लोगों की ओर से एक लाख दिये जलाने का लक्ष्य रखा गया था। इस दौरान पाटी ब्लॉक प्रमुख सुमनलता, पाटी थानाध्यक्ष बची सिंह बिष्ट प्रधान संगठन अध्यक्ष राजू बिष्ट,ग्राम प्रधान ईश्वर सिंह बिष्ट,अमित लमगड़िया, विक्रम कठायत, नवीन राणा,दीपक बिष्ट,मनोज,विपिन, राकेश आदि मौजूद रहे।


Spread the love