क्या आप जानते हैं कि आपके छोटे-छोटे उपायों से खुल सकता है आपके किस्मत का ताला

Spread the love

देहरादून। यूं तो भारत में विभिन्न धर्मों और जातियों से तालुक्क रखने वाले लोग रहते हैं। यहां हर धर्म, मजहब के लोग अपने-अपने अराध्यों पर आस्था रखते हुए दिनचर्या की शुरूआत करते हैं। इसी तरह भारत में वास्तु को भी अहम माना जाता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं 15 ऐसे वास्तु टिप्स जिन्हें जीवन में लाने से आपकी किस्मत बदल सकती है। इन वास्तु टिप्स से न केवल आपका घर-परिवार खुशहाल रहेगा बल्कि आपकी तरक्की के द्वार भी खुलेंगे। तो आइए डालते हैं एक नजर।

1- घर में सप्ताह में एक बार गूगल का धुआं करना शुभ होता है।
2- गेहूं में नागकेशर के 2 दाने तथा तुलसी की 11 पत्तियां डालकर पिसाया जाना शुभ है।
3- घर में सरसों के तेल के दीये में लौंग डालकर लगाना शुभ है।
4-हर गुरुवार को तुलसी के पौधे को दूध चढ़ाना चाहिए।
5-तवे पर रोटी सेंकने के पूर्व दूध के छींटें मारना शुभ है।
6-पहली रोटी गौ माता के लिए निकालें।
7-मकान में 3 दरवाजे एक ही रेखा में न हों।
8-सूखे फूल घर में नहीं रखें।
9-संत-महात्माओं के चित्र आशीर्वाद देते हुए बैठक में लगाएं।
10-घर में टूटी-फूटी, कबाड़, अनावश्यक वस्तुओं को नहीं रखें।
11- दक्षिण-पूर्व दिशा के कोने में हरियाली से परिपूर्ण चित्र लगाएं।
12 -घर में टपकने वाले नल नहीं होना चाहिए।
13 – घर में गोल किनारों के फर्नीचर ही शुभ हैं।
14- घर में तुलसी का पौधा पूर्व दिशा की गैलरी में या पूजा स्थान के पास रखें।
15- वास्तु की मानें तो उत्तर या पूर्व दिशा में की गई जल की निकासी आर्थिक दृष्टि से शुभ होती है। इसलिए घर बनाते समय इस बात का अवश्य ध्यान रखना चाहिए।


Spread the love