बनबसा बैराज से चार पहिया वाहनों की बंद हुई एंट्री

Spread the love

प्रदेश में चार दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से शारदा नदी का जलस्तर उफान पर है। बैराज की सुरक्षा को देखते हुए यूपी सिंचाई विभाग ने बैराज से चार पहिया वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी है। रविवार को भारी बारिश के चलते शारदा नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से ऊपर चला गया। दोपहर बारह बजे तक बैराज के डाउनस्ट्रीम में नदी का जलस्तर 106458 दर्ज किया गया। वहीं यूपी सिचाई विभाग के एसडीओ प्रशांत कुमार वर्मा ने बताया की पहाड़ और मैदानी क्षेत्र में लगातार बारिश होने की वजह से बैराज में जलस्तर बढ़ गया है। इस वजह से फिलहाल चार पहिया वाहनों का आवागमन बैराज से दोपहर 12 बजे से बंद कर दिया गया है,शारदा का डिस्टार्च एक लाख से कम होने पर ही चार पहिया वाहनों का आवागमन चालू होगा।


Spread the love