चंपावतः मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल में संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित! स्कूल प्रबंधन ने गायत्री परिवार का जताया आभार, बच्चों को बांटी पुस्तकें

Spread the love

बनबसा। यहां मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल में गायत्री परिवार द्वारा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने उत्साह से प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। गायत्री परिवार ने परीक्षा की तैयारी के लिए पूर्व मे बच्चों को पुस्तकें वितरित की थी, परीक्षा में गायत्री परिवार के बनाए गए प्रश्न पत्र में बच्चों से नैतिक मूल्यों पूर्व इतिहास एवं संस्कृति के बारे में प्रश्न पूछे गए। इस परीक्षा के बच्चों ने सुरुचिपूर्ण ढंग से परीक्षा में प्रतिभाग किया परीक्षा के सफल संचालन में अंजू अधिकारी, शशि सराड़ी, सुनीता जोशी, बबीता जोशी व अनुराग चंद्र की योगदान रहा। विद्यालय प्रधानाचार्य डेविड चिरागदीन एवं प्रबंधक गिरीश चंद्र जोशी ने परीक्षा के सफल संचालन हेतु गायत्री परिवार का आभार व्यक्त किया।


Spread the love