शारदा नदी का जल स्तर 85 हजार क्यूसेक पहुंचा

Spread the love

पहाड़ों में हुई बारिश से शारदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ा है। बुधवार सुबह छह बजे शारदा नदी का जलस्तर 85508 क्यूसेक पहुंच गया। बीते चार दिन लगातार बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आ गई है। इस दौरान बाजार में लोग हल्के गर्म कपड़ों के साथ आवागमन करते नजर आए।

क्षेत्र में हो रही लगातार वर्षा के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लगातार वर्षा के कारण जलभराव होने से लोगों को पैदल आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार शाम से शुरू हुई वर्षा शनिवार को भी जारी रही। लगातार हो रही वर्षा से ग्राम आनंदपुर, चंदनी, बमनपुरी, देवीपुरा, पचपकरिया आदि स्थानों पर जलभराव से लोगों को आवाजाही करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।धर्मशाला मार्ग पर सबसे अधिक जलभराव होने के कारण लोग घरों में ही रहने को मजबूर हैं। जिले के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार वर्षा के कारण हुड़ी नदी और शारदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश बनबसा के जेई संजय सिंह ने बताया कि पहाड़ों और मैदानी क्षेत्र में लगातार वर्षा के कारण शारदा नदी का जल स्तर बढ़कर 85508 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि वर्षा लगातार जारी रही तो जल स्तर और भी बढ़ेगा।


Spread the love