देहरादून। अपने तल्ख व्यवहार के कारण लगातार चर्चा में रहने वाले उत्तराखण्ड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत एक बार फिर से चर्चाओं में हैं।2022 विधानसभा चुनाव में चुनाव न लड़ने वाले हरक सिंह रावत अब लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
2022 विधानसभा चुनाव न लड़ने की इच्छा व्यक्त करने वाले हरक सिंह रावत 2024 मे लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा रख रहे हैं।हरक सिंह रावत का कहना है कि उन्होंने कभी भी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए मना नही किया है और वो लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं,हालांकि हरक सिंह रावत किस सीट से चुनाव लड़ेंगे यह तय नही है परंतु माना जा रहा है कि हरक सिंह रावत गढ़वाल सीट से लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं।
Mohan Chandra Joshi
संपादक