उत्तर प्रदेश। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन का 88 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद शनिवार सुबह निधन हो गया,वहीं अहमद हसन की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी नजमा बेगम ने भी 80 वर्ष की उम्र ने भी शनिवार शाम को अंतिम श्वांस की। दोनों का लखनऊ के लोहिया संस्थान में इलाज चल रहा था। नजमा क्रिटिकल केयर यूनिट में वेंटीलेटर पर थीं। आज दोनो के पार्थिव शरीर को अम्बेडकरनगर जिले के जलालपुर मे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।