देहरादून। प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों को केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव कर दिया है। दोनों अधिकारियों की केंद्र सरकार में तैनाती के आदेश पूर्व में ही जारी हो गए थे। अब तक सचिव वित्त और स्वास्थ्य रहे आईएएस अमित नेगी की केंद्रीय वित्त मंत्रालय में नवीन तैनाती के लिए मंजूरी दे दी गई है। नेगी वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर अपनी सेवाएं देंगे। वहीं एडीजी पुलिस संजय गुंज्याल की भी बीएसएफ में तैनाती के लिए रिलीव कर दिए गए हैं। प्रमुख सचिव गृह आरके सुधांशु ने गुंज्याल को रिलीव कर दिए जाने की पुष्टि की।
Mohan Chandra Joshi
संपादक