सम्पन्न हुई भाजपा टनकपुर मंडल की बैठक,विजय संकल्प यात्रा की रूपरेखा तैयार

Spread the love

टनकपुर। मिशन 2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तरह से कमर कस ली है।भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखण्ड में विजय संकल्प यात्रा निकलने का एलान किया था और 18 दिसम्बर को हरिद्वार से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसका शुभारंभ किया।
भाजपा के तय कार्यक्रम के अनुसार 22 दिसम्बर को चम्पावत में विजय संकल्प यात्रा का आयोजन होना है,जिसके सम्बन्ध में टनकपुर में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में बैठक कर यात्रा की रूपरेखा तैयार की।
भाजपा के चम्पावत विधानसभा प्रभारी निर्मल महरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यात्रा की रूपरेखा समझाई। निर्मल महरा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा को विधानसभा में पुनः जिताना होगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को प्रयास करना होगा कि अधिक से अधिक संख्या में आम जनता को कार्यक्रम से जोड़कर कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जाए। बैठक में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष पूरन महरा,पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष बगौली, मंडल महामंत्री मुकेश जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज सिंह कठायत, हंसा जोशी, मोहित गडकोटी,पुष्कर महर, शंकर जोशी, मधु शर्मा, मदन कुमार व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love