सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे अल्मोड़ा, जन आशीर्वाद रैली में कर रहे प्रतिभाग

Spread the love

अल्मोड़ा। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी आज तय कार्यक्रम के अनुसार दो घंटा विलंब से अल्मोड़ा पहुंचे। यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के उत्साह और स्वागत से सीएम गदगद नजर आए। इस दौरान सीएम ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। गौरतलब है कि प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी का आज अल्मोड़ा में कार्यक्रम है। उन्हें सुबह साढ़े ग्यारह बजे अल्मोड़ा पहुंचना था लेकिन हेलीकाप्टर में तकनीकी दिक्कत आने के चलते वह दो घंटे विलम्ब से अल्मोड़ा पहुंचे। सीएम यहां जन आशीर्वाद रैली में भाग लेंगे और सभा को सम्बोधित करेंगे। खबर लिखे जाने तक कार्यक्रम शुरू हो गया था और सीएम यात्रा में भाग ले रहे थे।


Spread the love