अल्मोड़ा में धूमधाम से मना प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

Spread the love

अल्मोड़ा। जिलेभर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गये। यहां जिला मुख्यालय पर भाजपाइयों ने राजकीय संग्रहालय परिसर पर पौधे लगाए। इस दौरान जिला मंत्री विनीत बिष्ट, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री लीला बौरा, लता पांडे, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, अजय वर्मा, मनोज जोशी, धर्मवीर आर्या, देवेंद्र सत्यपाल, मुकुल कुमार, आशीष गुरुरानी, निखिल टम्टा, वैभव सिंह, आनंद कनवाल, पूनम पालीवाल, बीना नयाल आदि मौजूद रहीं। उधर सोमेश्वर में भी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन की धूम रही। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का जन्मदिन उल्लास के साथ मनाया और उनके दीघार्यु की कामना की। इस दौरान महामंत्री चंदन बिष्ट, मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा, भुवन जोशी, सुंदर राणा, बंशीधर जोशी, दलीप रौतेला, ठाकुर सिंह नयाल, गणेश मेहरा, कमल बोरा, दयाल राम, शोभन राम, धर्मेंद्र बिष्ट, केवलानंद जोशी, नरेंद्र नेगी, पवन जोशी, करण कैड़ा, कमल कैड़ा आदि रहे। वहीं द्वाराहाट में भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने बूथवार बहूपयोगी पौधे लगाए। नट्टागुल्ली बूथ पर मंडल अध्यक्ष उमेश भट्ट की अगुआई में मिष्ठान्न वितरण व पूर्व प्रमुख ममता भट्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ रणा बूथ पर टीकाकरण मुहिम में हाथ बंटाया। बग्वालीपोखर में जिला उपाध्यक्ष घनश्याम भट्ट के नेतृत्व में पौधारोपण कर इनके संरक्षण का संकल्प ले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना की। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्त्रमों में शेखर डौर्बी, राजेश नेगी, कुंदन नेगी, महेश कैड़ा, सुंदर कैड़ा, मनोहर अधिकारी, मोहन सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता भट्ट, भूपेंद्र काडपाल, रमेश कुमार, देवेन्द्र सिंह, आनंद आगरी, मनोहर प्रसाद, कुंदन अधिकारी, जीवन सिंह, भूपाल सिंह, सुनील तिवारी, वीरेंद्र कठायत, दामोदर जोशी, नाथू सिंह, केवल सती, युगल किशोर, लक्ष्मण कुमार, मदन मोहन पाडेय, शैलू साह, मनोहर जोशी, कृपाल नेगी, कालू सिंह अलमिया, खुशाल सिंह, बंशीधर तिवारी, मनोहर जोशी, महेश लाल साह, सुरेंद्र साह, गिरीश बेलवाल, बहादुर सिंह अनिल साही, त्रिलोक सिंह बजेठा, ललित कुमार आदि मौजूद रहे।


Spread the love