लोहाघाट व्यापार मंडल चुनाव की तैयारी तेज

Spread the love

चंपावत। लोहाघाट व्यापार मंडल के चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। पांच साल बाद होने वाले व्यापार मंडल के चुनाव के लिए सदस्यता अभियान तेज हो गया ह। जुलाई माह में व्यापार मंडल के चुनाव आयोजित होंगे।

प्रदेश संगठन मंत्री भैरव राय और कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी ने बताया कि करीब पांच साल पहले व्यापार मंडल के चुनाव हुए थे। कोरोना काल के चलते व्यापार मंडल के कार्यकाल को आगे बढ़ा दिया गया था। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष सहित कई पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके तहत नगर क्षेत्र के व्यापारियों के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। राय ने बताया कि सदस्यता अभियान पूरा होने के बाद ही चुनाव हो पाएंगे। सदस्यता अभियान के पर्यवेक्षक भूपाल सिंह मेहता ने बताया कि पूर्व में छह सौ व्यापारी नगर व्यापार मंडल में पंजीकृत थे। इस बार करीब एक हजार तक व्यापारियों के पंजीकृत होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अभी तक चार सौ व्यापारियों को पंजीकृत कर लिया गया। जून माह के अंत तक सभी व्यापारियों को नगर व्यापार मंडल में पंजीकृत कर लिया जाएगा। इसके बाद व्यापार मंडल के चुनाव की प्रक्रिया की जाएगी।


Spread the love