आबरू बचाने वाले ने ही लूट ली आबरू, महिला की शिकायत पर भेजा जेल।

Spread the love

नारी रक्षा का भरोसा दिलाने वाले नेता का बेटा ही नारी की  अस्मत का लुटेरा बन गया, यही नहीं शिकायत करने की बात पर नेता के बेटे ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दे डाली, और अश्लील वीडियो बनाकर युवती को लगातार ब्लैकमेल करता रहा और अस्मत लूटता रहा, जी हां ये मामला है, उधमसिंहनगर के जसपुर का है। जहां भारतीय नारी रक्षा सेना के अध्यक्ष के पुत्र पर एक महिला से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है, पीडिता ने जिसकी  पुलिस से शिकायत दर्ज कर आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि पिता की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

जसपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने स्थानीय कोतवाली में अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि भारतीय नारी रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रजापति और उसके बेटे  जसवीर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया कि निवार मंडी गांव निवासी भारतीय नारी रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रजापति ने उसे संगठन का कोषाध्यक्ष बनाया था। जून 2022 में उसके कहने पर एक माह के लिए उसके घर रुकी थी। परिवार की गैर मौजूदगी में उसके बेटे जसवीर ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा उसकी अश्लील वीडियो बना ली। विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी जब महिला द्वारा जसवीर के पिता से इस बात की शिकायत की तो उनके द्वारा भी दुष्कर्म किया गया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं अब पीड़िता की तहरीर पर  पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी जसवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें पीड़िता का कहना है कि वह संगठन में काम करती थी और संगठन के संचालक के पुत्र के द्वारा उससे दुष्कर्म किया गया और जब उसके द्वारा संचालक को इस बात का बताया गया तो उन्होंने भी कोई संज्ञान नहीं लिया जिसमे नारी रक्षा सेना संचालक और उनके पुत्र के खिलाफ तहरीर दी गई थी। जिसमे संचालक के पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Spread the love