Thursday, September 28, 2023
  • Login
Champawat Today | Uttarakhand News
  • मुख्य पृष्ठ
  • चम्पावत
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • चम्पावत
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Champawat Today | Uttarakhand News
No Result
View All Result

मानव अवशेषों के मिलने से पुलिस में हड़कंप, और कितने मिल सकते हैं नदी में शव।

मानव अवशेषों के मिलने से पुलिस में हड़कंप, और कितने मिल सकते हैं नदी में शव।

News Desk by News Desk
June 7, 2023
in अपराध
मानव अवशेषों के मिलने से पुलिस में हड़कंप, और कितने मिल सकते हैं नदी में शव।
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के रामपुरा काजी गांव में 2 दिन से गायब चल रही महिला के मानव अवशेष मिले हैं, मानव अवशेषों में तीन इंसानों के पैर मिले हैं और वहां पड़े हुए कपड़ों से परिजनों ने गायब महिला की पहचान की है। सनसनीखेज मामला उस वक्त सामने आया जब केलाखेड़ा के ग्राम रमपुरा काजी में एक महिला व एक पुरुष की 2 टांगे और एक पंजा बोर नदी में दिखाई दिया। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस द्वारा शवों की खोजबीन की जा रही है। बता दें कि केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरा काजी से बीते दिनों एक महिला संदिग्ध परिस्थिति में गायब हुई थी।
जिसको लेकर पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी वहीं पुलिस को सूचना मिली की बोर नदी में एक टांग दिखाई दे रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब शव की खोजबीन शुरू की तो कुछ दूरी पर एक टांग और एक पंजा नदी में मिला। जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलते ही बाजपुर सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी, फोरेंसिक, डॉग स्क्वायड, जल पुलिस सहित आसपास के थाना क्षेत्र की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस द्वारा लोगों की मदद से शवों की खोजबीन की जा रही है। इस दौरान बाजपुर सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा शवों की खोजबीन की जा रही है और लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी बाजपुर भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि एक पैर मिला था बाद में सर्च अभियान के दौरान तीन पैर इंसानों के मिले हैं और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है चार अलग-अलग टीमें इस मामले का खुलासा करने के लिए लगाई गई हैं और साथ ही फॉरेंसिक टीम एसओजी और अन्य टीमें भी मौके पर बुलाई गई हैं मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है सर्च अभियान अभी जारी है शवों के अन्य अंग खोजने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉

उत्तराखण्डः पुष्पा को तलाश रही दून पुलिस! सचिवालय में तैनात बता आठ पूर्व सैनिकों से ठगे 17 लाख रुपए

उत्तराखण्डः ऋषिकेश का चर्चित कसीनो! वांछित डॉक्टर के क्लीनिक पर पुलिस ने मारा छापा

उत्तराखण्डः विकासनगर में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर! 225 ग्राम चरस बरामद

ShareSendTweet
Previous Post

आबरू बचाने वाले ने ही लूट ली आबरू, महिला की शिकायत पर भेजा जेल।

Next Post

अंकिता हत्याकांड में अंकिता के माता पिता ने क्यों उठाये सवाल देंखे।

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

सम्पर्क सूत्र

Mohan Chandra Joshi
संपादक

 

पता : Tharadhunga Ward, Lohaghat Range, Lohaghat, Champawat, Uttarakhand-262524
दूरभाष : +91-9917125333
ई मेल : editorchampawattoday@gmail.com
वेबसाइट : www.champawattoday.com


Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 champawattoday.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • चम्पावत
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In