सुहागरात को एसा क्या हुआ जो सुबह होते ही घर में पहुंच गयी पुलिस।

Spread the love

सुहागरात की अगली सुबह घर के लोग नवेली बहू के जगने का इंतजार कर रहे थे। ताकि कुछ हंसी मजाक हो और अच्छा समय बीते। लेकिन सुबह बहू के जागते ही जो हुआ वो बेहद ही चौंकाने वाला था, घर का माहौल ऐसा हुआ कि कुछ ही देर में पुलिस भी घर आ गई और बात शादी टूटने तक पहुंच गई। क्या है पुरा मामला देखिये ये खबर।

दरअसल मामला वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के गौरानगर का है। यहां के रहने वाले आनंद अग्रवाल की शादी हरियाणा के होडस निवासी रेखा के साथ तय हुई । शादी को लेकर घर में खुशियों का माहौल था। हंसी-खुशी घर वाले बरात लेकर गए।लड़की वालों ने बरात का धूमधाम से स्वागत किया। शादी की सभी रस्में हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुईं। बहू ससुराल पहुंची तो इंतजार में टकटकी लगाए बैठीं मां, ननद और रिश्तेदारों सहित पड़ोसी महिलाओं ने स्वागत किया। गृह प्रवेश की रस्म अदा की गई। यहां तक सब ठीक चल रहा था। असली कहानी शुरू हुई सुहागरात की अगली सुबह, सुबह बहू जगी तो उसने घर में सभी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। उसकी हरकत से घर के सभी लोग हैरान हो गये, पहले तो लोगों ने समझाने का प्रयास किया और बात जानने की कोशिश की। लेकिन जब बात नहीं बनी तो मामला थाने पहुंच गया।

काफी देर के हंगामे के बादबहू के भाई ने जो खुलासा किया उसे सुनकर लड़के वालों के पैरों तले जमान खिसक गई। पहले पति ने कहा कि पत्नी पागल है। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उसके साथ झूठ बोलकर यह रिश्ता किया गया है। उसे फंसाया गया है। इस पर लड़की के भाई ने उसे पहले तो समझाने का प्रयास किया। लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसने स्वीकार किया कि उसकी बहन मानसिक रूप से बीमार रहती है। लड़का पक्ष धोखाधड़ी करने पर कार्रवाई की मांग करने लगा। बाद में शादी तोड़ने पर राजीनामा को लेकर दोनों पक्ष तैयार हुए।


Spread the love