Thursday, September 28, 2023
  • Login
Champawat Today | Uttarakhand News
  • मुख्य पृष्ठ
  • चम्पावत
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • चम्पावत
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Champawat Today | Uttarakhand News
No Result
View All Result

होम्योपैथिक पर बनी डॉक्यूमेंट्री को सीएम धामी ने किया लॉच।

होम्योपैथिक पर बनी डॉक्यूमेंट्री को सीएम धामी ने किया लॉच।

News Desk by News Desk
May 14, 2023
in स्वास्थ्य
होम्योपैथिक पर बनी डॉक्यूमेंट्री को सीएम धामी ने किया लॉच।
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

राष्ट्रीय होम्योपैथिक सम्मेलन ‘होम्योकॉन- 2023’ का शुभारंभ किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने होम्योपैथिक पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लॉच किया। होम्योपैथी के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले चिकित्सकों को मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सम्मानित भी किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होम्योपैथी के जन्मदाता सैमुअल क्रिश्चियन हैनिमैन को इस मौके पर याद करते हुए कहा कि उन्होंने होम्योपैथी के रूप में एक ऐसी उपचार पद्धति विकसित की, जो  बेहद कारगर होने के साथ साथ किफायती भी थी। सीएम ने कहा शरीर की रक्षा करना और उसे निरोगी बनाये रखना मनुष्य का सर्वप्रथम कर्तव्य है। यदि मनुष्य निरोगी होगा तो, वह जीवन में सब कुछ कर सकता है। जीवन शैली में तेजी से बदलाव हो रहा है, ऐसे में और भी अधिक आवश्यक हो जाता है कि हम अपने शरीर का जितना हो सके उतना ख्याल रखें।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों के कारण ही आज योग, आयुर्वेद और होम्योपैथी पद्धति समेत तमाम प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धतियां अपना विलुप्त होता वैभव पुनः प्राप्त कर रही हैं। चाहे वो आयुष मंत्रालय का गठन हो या फिर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हो। प्रधानमंत्री जी की दूरदृष्टि के कारण ही आज पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को लोग अपना रहे हैं।
राज्य सरकार प्रदेश में आयुष चिकित्सा को मुख्यधारा में लाने के लिए प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा होम्योपैथी को विश्व की दूसरी सबसे बड़ी प्रचलित चिकित्सा पद्धति माना गया है। हम सभी ने कोरोना काल में होम्योपैथी की दवाइयों सहित पारंपरिक चिकित्सा के महत्व को बहुत करीब से देखा है, जिसके बाद होम्योपैथी की विश्वभर में स्वीकार्यता बड़ी है। इन सुखद परिणामों के चलते ही नई स्वास्थ्य नीति में होम्योपैथी को एक प्रमुख चिकित्सा पद्धति के रूप में स्थान मिला है।

यह भी पढ़ें 👉

चंपावत जिले में आयुष्मान भव योजना के तहत 1503 लोगों के बने आयुष्मान कार्ड

उत्तराखण्डः संदिग्ध बुखार से युवती की मौत! दो दिन बाद होनी थी शादी, परिवार में मचा कोहराम

चंपावत जनपद के बाराकोट में बनेगी पहली ब्लाक हेल्थ यूनिट

ShareSendTweet
Previous Post

पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने फर्जी डॉक्टरों पर कार्रवाई करते हुए कालेज के चैयरमेन सहित दो डाक्टरों को किया गिरफ्तार।

Next Post

सुहागरात को एसा क्या हुआ जो सुबह होते ही घर में पहुंच गयी पुलिस।

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

सम्पर्क सूत्र

Mohan Chandra Joshi
संपादक

 

पता : Tharadhunga Ward, Lohaghat Range, Lohaghat, Champawat, Uttarakhand-262524
दूरभाष : +91-9917125333
ई मेल : editorchampawattoday@gmail.com
वेबसाइट : www.champawattoday.com


Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 champawattoday.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • चम्पावत
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In