माघ पूर्णिमा:- आज है माघ पूर्णिमा,जानिए क्या है माघ पूर्णिमा का महत्व

Spread the love

माघ मास के अंतिम दिन की तिथि को माघी पूर्णिमा कहते हैं। आज 16 फरवरी को माघ पूर्णिमा है।धार्मिक दृष्टि से यह तिथि बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन चंद्रदेव की पूजा के साथ ही भगवान विष्णु की पूजा का भी महत्व है।
पौराणिक मान्यता है कि इस दिन देवलोक से देवतागण पृथ्वी पर आते हैं।

माघ पूर्णिमा का महत्व

मान्यता है कि माघ पूर्णिमा के दिन हरि विष्णु गंगाजल में निवास करते हैं। इसलिए इस दिन गंगास्नान का विशेष फल प्राप्त होता है। ज्योतिष के अनुसार माघ मास की पूर्णिमा पर चंद्रमा मघा नक्षत्र और सिंह राशि में स्थित होता है। मघा नक्षत्र होने पर इस तिथि को माघ पूर्णिमा कहा जाता है। मान्यता के अनुसार माघी पूर्णिमा पर देवता भी गंगा स्नान के लिए प्रयाग आते हैं, इसलिए माघ मास की पूर्णिमा तिथि पर गंगा स्नान करना बहुत शुभ माना गया है।


Spread the love