काठमांडू। नेपाल से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां भारतीय श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई है। ये हादसा मध्य नेपाल इलाके में हुआ है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को नेपाल के गंडकी प्रांत में हुई। पुलिस के अनुसार तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस मनकामना मंदिर से लौट रही थी। इसी दौरान गोरखा जिले में बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खाई में गिर गई। गोरखा जिले के जिला यातायात पुलिस कार्यालय के प्रमुख सूरज आर्यल ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी मृतक भारतीय नागरिक हैं। जिला पुलिस कार्यालय प्रमुख भरत बहादुर बीके के ने बताया कि इस हादसे में मरने वालों की पहचान मुथु कुमार, अनामलिक, मीनाक्षी, शिवगामी, विजयल, मीना और तमिलारसी के रूप में की गई है। वहीं काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार सात अन्य घायल यात्रियों को बचा लिया गया है। सभी घायल व्यक्तियों को आंबुखैरेनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
Trending
रुद्रपुर के घर में हिंसा
सोमवार निरीक्षण विवरण: आज रुद्रपुर गोदाम ऑपरेशन में जब्त अवैध किताबों की प्रिंटिंग गुणवत्ता का विश्लेषण करेंगे एनसीईआरटी विशेषज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में लंबित परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए डीएफओ और सिंचाई इंजीनियरों को समन्वय के निर्देश दिए
फूलदेई के साथ बसंत का स्वागत: मुख्यमंत्री धामी ने आज राज्य लोकपर्व के दौरान पर्यावरण संरक्षण पर हार्दिक संदेश साझा किया
नेपाल में श्रद्धालुओं की बस गिरने से बड़ा हादसा
चम्पावत में एडवांस्ड कार्डिएक सपोर्ट अब वास्तविकता: सीएम धामी ने हृदय रोग की त्वरित प्रतिक्रिया के लिए विशेष एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई
फूलदेई पर बच्चों ने समृद्धि की कामना करते हुए फूल चढ़ाए
रुद्रप्रयाग बारिश अपडेट: निचले इलाकों में हल्की फुहारों ने दी दस्तक, केदारनाथ की चोटियां ताजा बर्फ से हुईं सफेद