अभिनेता गुफी पेंटल नहीं रहे हमारे बीच, शकुनी मामा का जिवन्त किरदार निबाने वाले थे गुफी।

Spread the love

शकुनी मामा का किरदार महाभारत सीरियल में  निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल हमारे बीच नहीं रहे। वो कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। कहा जा रहा था कि उनकी हालत बेहद गंभीर थी। जानी -मानी अभिनेत्री टीना घई ने इस बात की पुष्टि भी की थी, इस खबर से  पूरे सिनेमा जगत में शोक का माहौल पसर गया है। इसी के साथ एक और कलाकार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

ऐतिहासिक शो ‘महाभारत’ को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। बीआर चोपड़ा के इस शो के हर किरदार ने फैंस के दिल में अपनी बेहद अहम जगह बनाई थी। इन कलाकारों में गूफी पेंटल का नाम भी शामिल है। गूफी पेंटल ने शो में शकुनि मामा का किरदार निभाया था। आज भी जब भी शकुनि मामा के अभिनय की बात की जाती है, उसमें  गूफी पेंटल का नाम जरूर लिया जाता है, लेकिन अफसोस के साथ यह कहना पड़ रहा है कि अब अभिनेता हमारे बीच नहीं रहे। पिछले काफी टाइम से उनकी सेहत खराब चल रही थी। अब इसी बीच गूफी पेंटल के भतीजे हितेन ने एक मीडिया संस्थान को जानकारी देते हुए बताया कि उम्र संबंधी कई बीमारियों जूझ रहे गूफी पेंटल का हृदय गति रुक जाने से हुआ निधन हुआ है। अब यह खबर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है और फैंस समेत सिनेमा जगत के कई सितारे अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


Spread the love