जन्मदिवस के अवसर पर याद किये गए अटल बिहारी वाजपेयी,भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोहराई सुशासन की बात

Spread the love

टनकपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को टनकपुर मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रूप में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष दीप पाठक के साथ वक्ता शिवराज कठायत, सुभाष बगौली ने भी अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन परिचय को कार्यकर्ताओं के सामने रखा।कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जोत सिंह बोहरा, सहकारी समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह महर,वरिष्ठ नेत्री कलावती कापड़ी, विधानसभा विस्तारक मुन्ना लाल गौतम, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बचन सिंह अधिकारी, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष मदन कुमार,मंडल अध्यक्ष पूरन मेहरा, पूर्व जिला महामंत्री गोविंद सामन्त, उपाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कपिल उप्रेती, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री विद्या जुकारिया, मंडल अध्यक्ष हंसा जोशी, बी.डी.सी. सदस्य अशोक पाल,हरिओम शेट्टी, भीम रजवार, केदार जोशी, दिनेश प्रजापति आदि गणमान्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


Spread the love