उधम सिंह नगर। उत्तराखंड के सितारगंज से बड़ी दुर्घटना कि खबर आ रही है। यहां एक बस पलटने से 15 यात्री घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार चालक फोन पर बात कर रहा था, जिस कारण चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया। बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 यात्री सवार थे। वहीं हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।
Mohan Chandra Joshi
संपादक