बड़ी खबर:- विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका,वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार ने छोड़ी कांग्रेस

Spread the love

विधानसभा चुनाव के दौरान एक ओर सभी दल अपने कुनबे को बड़ा करने में लगे हैं,इसी बीच कांग्रेस को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा दिया है।
अपने इस्तीफे में अश्विनी कुमार ने कहा कि, वह पार्टी से बाहर रहकर राष्ट्रीय मुद्दों पर बेहतर तरीके से काम कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने पार्टी को धन्यवाद भी कहा है।
अश्विनी कुमार ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि, ‘इस मामले पर विचार करने के बाद मैंने यह निष्कर्ष निकाला है कि वर्तमान परिस्थितियों और अपनी गरिमा के अनुरूप मैं पार्टी के दायरे से बाहर रहकर राष्ट्रीय मुद्दों को बेहतर ढंग से पूरा कर सकता हूं।’ उन्होंने आगे कहा कि 46 साल पार्टी से जुड़े रहने के बाद वह इस उम्मीद से पार्टी छोड़ रहे हैं कि स्वतंत्रता संग्राम द्वारा परिकल्पित लोकतंत्र के वादे को पूरा करने में वह सक्रिय रूप से आगे बढ़ते रहेंगे।


Spread the love