देहरादून। उत्तराखण्ड मे 23 मार्च को हुए शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों के विभागों को लेकर लगातार चलता हुआ इंतजार अब खत्म हो गया है।मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अपने पास कुल 21 मंत्रालय अपने पास रखे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
मंत्रिपरिषद,कार्मिक व सतर्कता,सचिवालय प्रशासन,सामान्य प्रशासन,नियोजन,राज्य सम्पत्ति,सूचना,गृह,राजस्व,औद्योगिक विकास, औद्योगिक विकास खनन,श्रम,सूचना प्रौद्योगिकी व विज्ञान प्रौद्योगिकी,पेयजल,ऊर्जा,आयुष व आयुष शिक्षा,आबकारी, न्याय,पर्यावरण संरक्षण व जलवायु परिवर्तन,आपदा प्रबंधन व पुनर्वास,नागरिक उड्डयन
सतपाल महाराज
लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, जलागम प्रबंधन, सिंचाई व लघु सिंचाई
प्रेम चन्द्र अग्रवाल
शिक्षा, शहरी विकास आवास, विधायी व संसदीय कार्य, पुनर्गठन, जनगणना
गणेश जोशी
कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण, ग्राम्य विकास
धन सिंह रावत
विद्यालय शिक्षा (बेसिक), विद्यालय शिक्षा (माध्यमिक), उच्च शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, सहकारिता, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा
सुबोध उनियाल
वन, भाषा, निर्वाचन, तकनीकी शिक्षा
रेखा आर्या
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले,खेल एवं युवा कल्याण
चंदन राम दास
समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, परिवहन, सूक्ष्म व लघु उद्योग
सौरभ बहुगुणा
पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग प्रोटोकॉल, कौशल विकास एवं सेवायोजन