ब्रेकिंग:-हरीश रावत ने दिया था भाजपा को झटका,भाजपा ने उन्हें सदमा दे दिया

Spread the love

उत्तराखण्ड। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े जिस नेता को कांग्रेस में लाकर उन्हें 2022 के चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंप चुके थे, उन्होंने हरीश रावत को झटका देते हुए चुनाव से पहले ही हरीश रावत का साथ छोड़ दिया है। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत के बूथ प्रबंधन सलाहकार राजकिशोर ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में वापसी कर ली है।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देशानुसार राजकिशोर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नामित किया गया है।
मालूम हो कि राजकिशोर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं में से एक हैं उनको बूथ प्रबंधन का महारथी कहा जाता है।इसके लिए वो कई बार सम्मानित भी किये जा चुके हैं इसीलिए हरीश रावत ने उनको अपने पाले में शामिल कर बूथ प्रबंधन की जिम्मेदारी दी थी लेकिन अब भाजपा ने उनकी घर वापसी कराकर हरीश रावत को वही झटका दिया है जो खुद हरीश रावत ने भाजपा को दिया था।


Spread the love