चुनाव से पहले भाजपा में बगावत,भाजपा नेताओं के इस्तीफे की खबर वायरल

Spread the love

चंपावत। 2022 विधानसभा चुनाव के माध्यम से सत्ता में वापसी का सपना देख रही भाजपा के लिए एक के बाद एक मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। भाजपा की चंपावत विधानसभा में भाजपा की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं और भाजपा के समर्पित माने जाने वाले पुराने कार्यकर्ता व सदस्य एक-एक कर भाजपा छोड़ रहे हैं। अभी 2 दिन पूर्व ही भाजपा के जिला मंत्री नवीन पंत ने भाजपा से इस्तीफा दिया था।इस्तीफा देते हुए नवीन पंत ने कहा था कि वह भाजपा में लगातार 30 वर्षों से काम कर रहे हैं परंतु अब उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि भाजपा में उनके साथ साथ अन्य पुराने कार्यकर्ताओं की भी लगातार उपेक्षा की जा रही है जिससे आहत होकर वह भाजपा से इस्तीफा दे रहे हैं। तो वहीं अब सोशल मीडिया पर भाजपा के धुरा मंडल के मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री और मंडल कोषाध्यक्ष के इस्तीफे की खबर फेसबुक पर वायरल हो रही है। जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि तीनों भाजपा सदस्य आज भाजपा से इस्तीफा दे सकते हैं।

फेसबुक पर वायरल पोस्ट

Spread the love