उत्तराखण्ड मे यहां बुजुर्ग महिला ने राहुल गांधी के नाम की अपनी सम्पत्ति,जानिए क्या बोली बुजुर्ग महिला

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में देहरादून निवासी एक बुजुर्ग महिला ने सोमवार को अपनी सारी संपत्ति कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नाम कर दी है। महिला ने इसके लिए यहां की एक अदालत में वसीयतनामा पेश किया। वसीयतनामा में अपनी संपत्ति का पूर्ण ब्यौरा देते हुए 80 वर्षीय पुष्पा मुन्जियाल ने न्यायालय से अनुरोध किया कि उनके बाद उनकी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक राहुल गांधी को सौंप दिया जाए।
पूर्व में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका रहीं मुन्जियाल का कहना है कि उन्होंने राहुल गांधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित होने के कारण अपनी संपत्ति उनके नाम की है। मुन्जियाल ने कहा कि गांधी परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक, हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है।
बुजुर्ग महिला ने कहा, ‘चाहे इंदिरा गांधी हों या चाहे राजीव गांधी, उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी,जबकि सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए खुद को समर्पित कर दिया है। महिला ने यह भी कहा कि उनके पिता के देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से भी करीबी संबंध रहे थे। जीवन भर अविवाहित रहीं मुन्जियाल फिलहाल देहरादून के प्रेमधाम वृद्धाश्रम में रह रही हैं।


Spread the love