जानिए जनता ने किसके पक्ष में दिया अपना फैसला,आवाज इंडिया और पीपुल्स प्लस के सर्वे में आये ये आंकड़े

Spread the love

सोमवार को उत्तर प्रदेश में 7वे चरण की वोटिंग के बाद मतगणना की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।उत्तराखण्ड मे 14 फरवरी को हुए मतदान का फैसला 10 मार्च को घोषित हो जाएगा।उत्तराखण्ड मे जहां 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज की थी वहीं इस बार के चुनाव में कांग्रेस और भाजपा मे सीधी टक्कर देखने को मिल रही है।,वहीं प्रदेश में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी इस बार अपनी छाप छोड़ने में सफल होती नही दिख रही है।विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद 16 फरवरी से 23 फरवरी के बीच आवाज इंडिया ने सर्वे कर जनता का मूड जाना।आवाज इंडिया के सर्वे के दौरान प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच मतदान केंद्रों का चयन कर एक प्रश्नावली के आधार पर लोगो से उनके विचार जाने गए।
सर्वे के निष्कर्षों मे कॉंग्रेस के खाते में 32 से 37 सीटें आने का अनुमान जताया गया है,जबकि सत्ता पर काबिज भाजपा 30 से 35 सीटों के साथ थोड़ा पिछड़ती दिख रही है।वही आम आदमी पार्टी को केवल 1 सीट पर सफलता मिलने का अनुमान है।
वोट प्रतिशत के मामले में भी कांग्रेस भाजपा से आगे निकलती दिख रही है।2017 के विधानसभा चुनाव में जहां कांग्रेस को 33.5 फीसदी वोट मिले थे तो 2022 के चुनाव में कांग्रेस को 43 फीसदी मत मिलने का अनुमान है वहीं भाजपा का मत प्रतिशत पिछले बार के 46.5 फीसदी से घटकर 42 फीसदी रहने का अनुमान है।
सर्वे में आये आंकड़ों के आधार पर बात करें तो राज्य में मुख्यमंत्री पद की पहली पसंद हरीश रावत है जिन्हें 40 फीसदी लोगो ने पसन्द किया है वहीं 37 फीसदी के साथ पुष्कर धामी राज्य की दूसरी पसन्द हैं।


Spread the love