भविष्यवाणी:- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन,क्या कहता है आपका मूलांक

Spread the love

मूलांक 1- अगर आप शत्रुओं या मुकाबले से परेशान हैं तो अब ब्रेक लेना समझदारी है। आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं, आराम और आत्मनिरीक्षण के लिए यह समय उचित है।
मूलांक 2- आज हर किसी का ध्यान केवल आप पर होगा। आपकी मनःस्थिति आज उत्साहित हो सकती है। जिन नई दिशाओं को आपने अब पाया है वो आपके लिए सुखद और हैरान करने वाली है।
मूलांक 3- अभी आप अवकाश और मनोरंजन के लिए, ऐश करने के मूड में हैं। जीवन का पूरा आनंद लें लेकिन जुए और जोखिम भरे निर्णय से बचें।
मूलांक 4- आज आपकी आंतरिक ताकत बढ़ रही है इसलिए आध्यात्मिक कष्टों और अन्य परेशानियों का सामना करने का यही सही समय है। आज आप अकेला महसूस कर सकते है।
मूलांक 5- अभी आपका दिमाग केवल घर पर केंद्रित है। माता पिता को आपकी सहायता की ज़रूरत होगी। घरेलू मामलों को व्यवस्थित करने के लिए समय निकालें।
मूलांक 6- आज आप सामाजिक संबंधों का आनंद लेंगे। एक समान सोच वाले लोग आपको आकर्षित कर सकते है। आप में से कुछ सामाजिक कल्याण और भलाई के कामों में ध्यान केंद्रित करेंगे।
मूलांक 7- आज आप प्रतिबंधों या जटिलताओं से घिरा हुआ महसूस करेंगे। भीड़ में अकेलापन महसूस होना छोटी बात नहीं है। अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
मूलांक 8-आज अपनी प्रतिष्ठा और सामाजिक स्थिति को लेकर आप चिंतित हो सकते है।आप में से कुछ अपनी कड़ी मेहनत से मिले फल का आनंद लेंगे।
मूलांक 9- किसी करीबी की स्वास्थ्य समस्या आपको परेशान कर सकती है। अपनी चिंताओं के बारे में दूसरों को बताएं और उनके विचारों को सुनें।


Spread the love