लोहाघाटः कांग्रेसियों ने शुरू किया पोस्ट कार्ड अभियान! केन्द्र सरकार को घेरा, प्रधानमंत्री से पूछे कई सवाल

Spread the love

लोहाघाट। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस द्वारा पोस्ट कार्ड अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में लोहाघाट में भी अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने पोस्ट कार्ड के जरिए प्रधानमंत्री मोदी से कई सवाल किए। मंगलवार को लोनिवि विश्राम गृह में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश माहरा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने और अडानी समूह की फर्जी कंपनियों में 20 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। इस दौरान कांग्रेसियों ने पोस्टकार्ड के जरिए अडानी पर महाघोटाले का आरोप लगाया। अब तक जेपीसी का गठन नहीं करने, प्रतिवर्ष देश के दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने के वायदे के सापेक्ष अब तक नौ वर्षों में 18 करोड़ रोजगार क्यों नहीं दिए गए आदि कई सवाल पूछे। बैठक का संचालन शैलेंद्र राय ने किया। इस मौके पर भगीरथ भट्ट, विमला माहरा, नवीन जोशी, सुमन महरा, सरोज बिष्ट, बलवंत माहरा, गोपाल कनौजिया, पुष्पा, संजय, नीरज, किशोर, प्रकाश आदि मौजूद रहे।


Spread the love