लोहाघाटः प्रसिद्ध चैतोला मेले में बही आस्था की बयार! चमू देवता की शोभायात्रा में उमड़े लोेग, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

Spread the love

लोहाघाट। गुमदेश के प्रसिद्ध चैतोला मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। शुक्रवार को चमू देवता की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने आस्था और उत्साह के बीच शोभायात्रा में शिरकत की। इससे पहले बृहस्पतिवार की रात जमान को मड़ गांव में लाया गया, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। यहां रात भर ढुस्कों का गायन किया गया। शुक्रवार को चौपता, नेवलटुकरा, सीलिंग, बसकुनी, जाख, जिंडी, सिरकोट आदि गांवों में त्योहार मनाया गया। जबकि पुल्ला, पोखरी, खेतकुनी, गुरेली, मड़ गांवों में बृहस्पतिवार को ही त्योहार मनाया गया। सबसे पहले चमू देवता, शिलिंग के केदारज्यू, मड़ के महिषासुर मर्दनी मंदिर में चढ़ाया गया। पं. शंकर दत्त पांडेय, पं. मदन कलौनी, पं. मोहन चंद्र कलौनी ने विधिवत पूजा अर्चना कराई। दोपहर बाद मड़ गांव से ढोल नगाड़ो के साथ चमू देवता की शोभा यात्रा निकली। इसके बाद चौपता, बसकुनी, सीलिंग, नेवलटुकरा के लोगों ने रथ में कंधा देते हुए उसे रतन खुटखुटी तक लेकर आए जहां धामी गुमदेश के राजा के आदेश का पालन करते हुए रथ से उतरे। बाद में पुल्ला, पोखरी, जाख, सिरकोट के लोग रथयात्रा में शामिल हुए। महिलाएं चमू देवता का गुणगान करते हुए चल रही थी। मेले में पुल्ला, सिरकोट, जाख, जिंडी, गुरेला, बसकुनी आदि गांवों के जत्थों ने बारी-बारी से मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद शिलिंग, चौपता, बसकुनी, न्यौलटुकरा के जत्थों ने परिक्रमा की। मेले में बड़ी संख्या में नेपाल से भी लोग पहुंचे थे। इस दौरान शिक्षक हरीश चंद्र कलौनी, आयोजन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह भंडारी, जोगा सिंह धौनी, नर सिंह धौनी, देव सिंह धौनी, विकास सिंह, डिकर सिंह धौनी, युगल धौनी, कैलाश सिंह, कल्याण चंद, डिकर सिंह भंडारी, विनोद सिंह धौनी, राजेंद्र पांडेय, ईश्वर सिंह धौनी, कमल चंद, प्रेम सिंह, हयात सिंह भंडारी, दरवान सिंह, हयात चंद आदि मौजूद रहे।


Spread the love