बड़ी खबर:-आप को झटका देकर रुचि धस्माना ने थामा कांग्रेस का दामन

Spread the love

चम्पावत। विधानसभा चुनाव से पहले चंपावत विधानसभा में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां आम आदमी पार्टी की प्रदेश महिला उपाध्यक्ष रूचि धस्माना ने आम आदमी पार्टी से त्यागपत्र देकर अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन पकड़ लिया है।बकायदा रुचि धस्माना ने प्रदेश प्रभारी को अपना इस्तीफा भी भेज दिया है।
बुधवार को टनकपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय मेंपल पूर्व विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी हेमेश खर्कवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी की महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रही रुचि धस्माना ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर रुचि धस्माना ने कहा कि वह लंबे समय से पार्टी द्वारा की जा रही उपेक्षा से आहत थीं। जिसके बाद उन्होंने क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने को लेकर कांग्रेस की नीति रीतियों से प्रभावित होकर के कांग्रेस पार्टी से हाथ मिलाकर चलने का संकल्प लिया हैं।


Spread the love